Loading...

299 Big Street, Govindpur, India

Open daily 10:00 AM to 10:00 PM

Diwali Pujan – 12 राशि के अनुसार दीपावली पूजन मन्त्र | Diwali Pujan – 12 Rashi Ke Anusar Deepavali Pujan Mantra

Uncategorized

लेख सारिणी

Diwali Pujan – 12 राशि के अनुसार दीपावली पूजन मन्त्र

दीपावली पर सभी जन महालक्ष्मी पूजन करते हैं परन्तु जातक अपनी राशि अनुसार दीपावली पूजन मन्त्र (Diwali Pujan) से करें तो महालक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और जीवन में धन-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते है की किस-किस राशि वाले जातक को लक्ष्मी के किस स्वरूप की और किस प्रकार से पूजन करने से अधिकतम लाभ हो सकता है।

मेष राशि दीपावली पूजन मन्त्र (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के स्वामी होते हैं मंगल और इसके अनुसार अगर जातक माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा में माँ लक्ष्मी पर लाल रंग के फूल चढ़ाएं और इसके साथ लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें। अगर आप इसके साथ हनुमान जी की भी पूजा करते हैं, तो ये आपके लिए बहुत लाभदायक होगा। मेष राशि जातकों को निम्नलिखित मंत्र का उच्चारण करते हुए मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, विशेषकर दीपावली के पवित्र पर्व के आस पास तो अनिवार्य रूप में। इससे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे

ॐ श्री लक्ष्मी देवायाय नमः

वृषभ राशि दीपावली पूजन मन्त्र (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के स्वामी होते हैं शुक्र, इसलिए आपको को पूरे विधि-विधान से माँ लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। वृषभ जातकों को देवी मोहिनी स्वरूप का ध्यान करते हुए निम्न दिए मंत्र का जाप करना चाहिए।

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद:प्रसीद: श्रीं ह्रीं श्रीं ||

मिथुन राशि दीपावली पूजन मन्त्र (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

बुध का राज मिथुन राशि पर होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन में प्रसाद के रूप में मोदक चढ़ाने चाहिए। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी।  मिथुन राशि जातकों को पदमाक्षी देवी की उपासना करनी चाहिए। साथ ही, लक्ष्मी चालीसा का पाठ अवश्य करें ।

कर्क राशि दीपावली पूजन मन्त्र (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि पर चंद्रमा का शासन होता है। ऐसे में अपने लिए सफलता के रास्ते खोलने के लिए दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में कमल के फूल चढ़ाएं। कर्क राशि जातकों को कमला देवी की उपासना करनी चाहिए। साथ ही, कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए।

सिंह राशि दीपावली पूजन मन्त्र (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) 

इस राशि के स्वामी होते हैं सूर्य। इसलिए आपको दिवाली के दिन एक साफ चौकी पर भगवान गणेश और माँ लक्ष्मी की मूर्तियां रख कर विधिवत पूजन करना चाहिए। सिंह राशि जातकों को लक्ष्मी देवी का क्रांतिमति देवी स्वरूप का ध्यान करना चाहिए एवं उनका मंत्र करना चाहिए।

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:॥ 

कन्या राशि दीपावली पूजन मन्त्र (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातक यदि कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उन्हें माँ लक्ष्मी को कमल के फूल और खीर चढ़ाना चाहिए। कन्या राशि जातकों को अपराजिता देवी का स्वरूप का ध्यान करना चाहिए एवं उसके लिए निम्न मंत्र करना चाहिए।

ॐ महालक्ष्मी च विदमहे, विष्णुपत्नी च धीमहि। तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात।।

तुला राशि दीपावली पूजन मन्त्र (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। आपको माँ लक्ष्मी को लाल रंग के कपड़े अर्पण करने चाहिए। इसी के साथ लाल रंग के फूल भी चढ़ाने चाहिए। इस उपाय से आपको धन कमाने में बहुत आसानी होगी। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी बहुत बेहतर होगा। तुला राशि जातकों को पदमावती देवी का स्वरूप का ध्यान करना चाहिए एवं निम्न दिए मंत्र का जाप करें।

ॐ महालक्ष्म्यै नम:॥ 

वृश्चिक राशि दीपावली पूजन मन्त्र (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मंगल ग्रह इस राशि पर शासन करते हैं। आपको लक्ष्मी पूजन के दिन देवी पर लाल सिंदूर चढ़ाना चाहिए। इससे आपका जीवन समृद्ध बनेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को राधा देवी का स्वरूप को ध्यान करना चाहिए। श्री सुक्त का पाठ नियमित करें।

धनु राशि दीपावली पूजन मन्त्र (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इसके स्वामी होते हैं बृहस्पति। ऐसे में आपको दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कमल अर्पित करने चाहिए। इससे आपको धन लाभ होना निश्चित है। धनु राशि के जातकों को विशालक्षी देवी के स्वरूप का ध्यान करना चाहिए। कमल के बीज (कमल ककडी), शुद्घ घी एवं सुखा मेवे को मिश्रित कर हर एकादशी को लक्ष्मी होम करवाएं।

मकर राशि दीपावली पूजन मन्त्र (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना जाता है, इसलिए दिवाली के दिन आप शनि देव के सामने तेल के दीये जलाकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इसके प्रभाव से आपको जीवन में सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति होगी। मकर राशि जातकों को लक्ष्मी देवी के स्वरूप का ध्यान करना चाहिए। हर रोज लक्ष्मी यंत्र एवं उनकी फोटो पर गुलाब, कमल एवं चंपा पुष्प माला अर्पित करनी चाहिए।

कुंभ राशि दीपावली पूजन मन्त्र (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुंभ राशि वालों को माँ लक्ष्मी को सफेद धातु की चीज जैसे कि चांदी चढ़ाना चाहिए। इससे आपके जीवन में कई अनुकूल बदलाव होंगे। कुंभ राशि जातक के लिए रुकमणि देवी के स्वरूप का ध्यान करना चाहिए। बिलवा वृक्ष के फल से लक्ष्मी होम करें।

मीन राशि दीपावली पूजन मन्त्र (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

बृहस्पति मीन राशि पर शासन करते हैं। इसलिए आपको दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाना चाहिए। इससे आपका वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होगा। मीन राशि जातकों को विलक्ष्णा देवी के स्वरूप का पूजन करना चाहिए। स्फटिक श्री यंत्र की पूजा करनी चाहिए एवं उस पर रोज गुगल की धूप करें।


यह भी पढ़े –

Written by

Your Astrology Guru

Discover the cosmic insights and celestial guidance at YourAstrologyGuru.com, where the stars align to illuminate your path. Dive into personalized horoscopes, expert astrological readings, and a community passionate about unlocking the mysteries of the zodiac. Connect with Your Astrology Guru and navigate life's journey with the wisdom of the stars.

Leave a Comment

Item added to cart.
0 items - 0.00