Loading...

299 Big Street, Govindpur, India

Open daily 10:00 AM to 10:00 PM

एक बार हमसे साँवरे नजरे मिलाइये भजन लिरिक्स | Ek Baar Humse Sanware Nazre Milaiye Bhajan Lyrics

Uncategorized

एक बार हमसे साँवरे नजरे मिलाइये,
नजरे मिलके श्याम जरा मुस्कुराइए।।

नजरे हमारी आपकी चौखट पे है अड़ी,
फिर भी निहारे राह बिचारी खड़ी खड़ी,
नजरो पर कर रहम इन्हे अब ना सताइये।।

दिल को तो हमने आपके चरणों में रख दिया,
दुनिया हमारी आप है इतना समझ लिया,
अब आप अपने हाथ से इसको सजाइये ।।

ये जान कर भी आप यहीं आस पास है,
फिर भी समझ ना आवे ये दिल क्यों उदास है,
जज्बात दिल के जान जरा पास आइये।।

प्रहलाद सा बनूँ प्रभु हनुमत सी शक्ति हो,
गाउँ भजन मैं झूम के मीरा सी मस्ती हो,
‘नन्दू’ गले से अपने मुझको लगाइये।।

एक बार हमसे साँवरे नजरे मिलाइये,
नजरे मिलके श्याम जरा मुस्कुराइए।।

Written by

Your Astrology Guru

Discover the cosmic insights and celestial guidance at YourAstrologyGuru.com, where the stars align to illuminate your path. Dive into personalized horoscopes, expert astrological readings, and a community passionate about unlocking the mysteries of the zodiac. Connect with Your Astrology Guru and navigate life's journey with the wisdom of the stars.

Leave a Comment

Item added to cart.
0 items - 0.00