Loading...

299 Big Street, Govindpur, India

Open daily 10:00 AM to 10:00 PM

राशिनुसार मन्त्र जपने और लक्की चार्म रखने से बदलेगा आपका भाग्य

Uncategorized

राशिनुसार मन्त्र जपने और लक्की चार्म रखने से बदलेगा आपका भाग्य

संसार में हर व्यक्ति चाहता है कि से हर कार्य में सफलता मिले, उसके ऊपर माँ लक्ष्मी कि सदैव कृपा बनी रहे, इसके लिए वह दिन रात मेहनत करता है हर जतन करता है लेकिन सभी लोगो को अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पाता है । यहाँ पर हम आपकी राशि के अनुसार मन्त्र और लक्ष्मी मन्त्र बता रहे है जिनका नित्य जाप करके आप आसानी से हर कार्य सिद्ध करते हुए माता लक्ष्मी कि कृपा प्राप्त कर सकते है । तो आइये आप अपनी राशि के मुताबिक मन्त्रों का जाप करके मनवान्छित फलो को प्राप्त करें –

राशिनुसार जप करने के लिए महालक्ष्मी मंत्र 

मेष राशि :-  ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम: ॥
मेष राशि :- ॐ श्रीं ह्री ऐं महालक्ष्म्यै कमलाधारिणयै सिंहवाहिन्यै स्वाहा ॥

वृष राशि :-  ॐ गौपालायै उत्तर ध्वजाय नम: ॥
वृष राशि :-  ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा’॥

मिथुन राशि :-  ॐ क्लीं कृष्णायै नम: ॥
मिथुन राशि :-  ‘ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूणवाहिन्यै श्रीं ऐं नम: ॥

कर्क राशि :-  ॐ हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम: ॥ 
कर्क राशि :-  ‘ऐं श्रीं ह्रीं क्लीं ॥ ’

सिंह राशि :-  ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारायै नम: ॥
सिंह राशि :-  ‘ ॐ ह्रीं हूं हां ग्रें क्षों क्रों नम:॥ ’

कन्या राशि :-  ॐ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम: ॥
कन्या राशि :-  ‘ॐ नम:कमलवासिन्यै स्वाहा ॥ ’

तुला राशि :- ॐ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम: ॥
तुला राशि :-  ‘ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौं जगत्प्रसूत्यै नम।’

वृश्चिक राशि :- ॐ नारायणाय सुरसिंहायै नम: ॥
वृश्चिक राशि :-  ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।।’

यह भी पढ़े :

धनु राशि :-  ॐ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम: ॥

धनु राशि :-  ‘श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्धलक्ष्म्यै नम: ॥’

मकर राशि :-  ॐ श्रीं वत्सलायै नम: ॥
मकर राशि :-  ‘ऐं ह्रीं श्रीं आधलक्षिम स्वयंभुवे ह्रीं ज्येष्ठायै नम:॥ ’

कुंभ राशि :-  ॐ श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम: ॥
कुंभ राशि :-  ‘ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूणवाहिन्यै श्रीं ऐं नम:॥ ’

मीन राशि :- ॐ क्लीं उद्‍धृताय उद्धारिणे नम: ॥
मीन राशि :- ‘ॐ रं श्रीं धं धनदे रतिप्रिये स्वाहा ॥ ’


हर व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में सफलता प्राप्त हो ।  प्रेम, परिवार, कैरियर, धन, भाग्य सभी क्षेत्रों में वह सफल रहे, उसके कार्यों में कोई भी अड़चने ना आएं उसे सर्वत्र सराहना मिले । अगर आप भी ऐसा ही चाहते है तो यह काफी हद तक संभव है बस आपको अपनी राशि के अनुसार  लकी  चार्म का उपयोग करना होगा । जी हाँ मान्यता है की अगर व्यक्ति अपना लकी चार्म अपने साथ रखें तो उसकी किस्मत हमेशा उसका साथ देती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि का किसी न किसी वस्तु पर अपना विशेष असर होता है। इसीलिए ऐसी वस्तुए हमेशा साथ रखने से उस राशि और उसके ग्रहों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। ये वस्तएं उसके लिए लकी चार्म अर्थात भाग्यशाली वस्तुएं कहलाती है। अगर आप भी चाहते हैं आपके हर काम बने तो यहाँ पर बताये हुए लकी चार्म अपने पास अवश्य ही रखें।

राशिनुसार लक्की चार्म साथ रखने से बदलेगा भाग्य 

  • मेष राशिमेष राशि वाले अपने लकी चार्म के रूप में लाल हकीक पत्थर अपने साथ रखें, उनके बिगड़े कार्य बनने लगेंगे
  • वृष राशि कोड़ी माँ लक्ष्मी को बहुत प्रिय है । वृष राशि वाले अगर सफेद कोड़ी को अपने पास रखें तो उनका भाग्य प्रबल रहेगा ।
  • मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले अपने लकी चार्म के रूप में गणेश रूद्राक्ष को अपने साथ रखे , उनके कार्यों में कोई भी विघ्न नहीं आएंगे ।
  • कर्क राशिकर्क राशि वाले चांदी का चंद्रमा को हमेशा अपने साथ रखे तो उन्हें अपने सभी कार्यों में आसानी से सफलता प्राप्त होगी ।
  • सिंह राशि : सिंह राशि वालें अपने लकी चार्म के रूप में तांबे का बना सूर्य का लॉकेट साथ में रखें , धन-यश सब आपके पास रहेगा ।
  • कन्या राशि कन्या राशि वालें गणेश जी का लॉकेट पहने या अपने साथ रखें, सभी कार्य बनते नज़र आएंगे ।
  • तुला राशि : तुला राशि वाले अपने लकी चार्म के रूप में गौमती चक्र अपने पास रखे। वाकपटुता और आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन का भी आगमन आसानी से होगा ।
  • वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले लोग हाथी दांत से बनी कोई भी वस्तु या लॉकेट पहनें या अपने साथ रखें, यश और कीर्ति बढ़ेगी ।
  • धनु राशि : धनु राशि वाले जातक अपने लकी चार्म के रूप में हल्दी की गांठ को अपने पास रखे ।
  • मकर राशि : मकर राशि वाले जातक अपने लकी चार्म के रूप में फिरोजा रत्न को लॉकेट में पहने भाग्य साथ देता रहेगा।
  • कुंभ राशि : कुम्भ राशि का स्वामी शनि देव है अत: इस राशि के लोग अष्ट धातु की अंगुठी को पहनें, किस्मत का सितारा बुलंद होगा ।
  • मीन राशिमीन राशि वाले जातक लकी चार्म के रूप में सोने की चैन या अँगूठी धारण करें, भाग्य चमकने लगेगा ।
यह भी पढ़े :

Written by

Your Astrology Guru

Discover the cosmic insights and celestial guidance at YourAstrologyGuru.com, where the stars align to illuminate your path. Dive into personalized horoscopes, expert astrological readings, and a community passionate about unlocking the mysteries of the zodiac. Connect with Your Astrology Guru and navigate life's journey with the wisdom of the stars.

Leave a Comment

Item added to cart.
0 items - 0.00