Loading...

299 Big Street, Govindpur, India

Open daily 10:00 AM to 10:00 PM

वार्षिक राशिफल 2022 – Rashifal 2022 – Horoscope 2022 in Hindi

लेख सारिणी

Rashifal 2022 – राशिफल 2022 – Horoscope 2022 in Hindi

वार्षिक राशिफल 2022 से अपने पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन के बारे में भी विस्तृत रूप से सभी जानकारी प्राप्त करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं हम अपने इस राशिफल में हर राशि के जातक को अपने नव वर्ष को सफल बनाने के लिए राशि अनुसार कुछ कारगर उपाय भी बताएंगे, जिसे अपनाकर आपको भविष्य में आने वाली अपनी हर समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।


मेष राशिफल 2022

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं मेष वार्षिक राशिफल 2022 (Mesh Rashifal 2022) के अनुसार, यह साल मेष जातकों के लिए सफलता से भरपूर रहेगा। 14 जनवरी को बुध वक्री होकर मेष राशि के दशम भाव में विराजमान होंगे, जो कार्य प्रगति में लाभदायक रहेगा। मेष राशि के प्रेमी जातक अगर विवाह के इच्छुक हैं तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। मंगल और शनि के आपसी दृष्टि के कारण पति-पत्नी में अनबन हो सकती है और संतान पक्ष से भी परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन वर्ष के मध्य में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। वर्ष की शुरुआत में 19 जनवरी से 21 फरवरी तक शनि अस्त रहेगा, जिसकी वजह से कार्यों के पूर्ण होने में विलंब का सामना करना पड़ सकता है परंतु 21 फरवरी के बाद शनि उदय के साथ सभी अधूरे कार्य पूर्ण हो जाएंगे। इस अवधि के दौरान मेष राशि के व्यापारी जातकों के उच्च कोटि के लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे जिसका लाभ आपको अपने व्यापार में देखने को मिलेगा।

वहीं 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, इस समय आपको धैर्यपूर्वक कार्य करने पर सफलता प्राप्त होगी क्योंकि राहु की यह स्थिति मन में भटकाने का काम करेगी। लेकिन आपको मन में स्थिरता लानी होगी और लगातार अपने कार्य को करते जाना होगा। राहु के कारण आपको क्रोध भी आएगा और जिस पर काबू पाना आवश्यक है। फिर 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, आपके अंदर आध्यात्मिक रुचि जागृत होगी। 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में गोचर होने आपके कार्यों में प्रगति होगी। साथ ही धन लाभ भी होगा।

वहीं 30 अप्रैल 2022 को मेष राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण की यह स्थिति मेष राशि वालों को मान-सम्मान, धन, वैभव दिलाएगी लेकिन संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को तुला राशि में लगेगा। मेष राशि के सप्तम भाव में सूर्य गोचर करेंगे, जिसकी वजह से व्यापारी वर्ग को धन हानि और साझेदारी में व्यापार करने वालों को नुकसान हो सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव बना रहेगा। चलिए अब बात कर लेते हैं, 2022 के चंद्रग्रहण की। पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को पड़ेगा, और चंद्रमा मेष राशि के अष्टम भाव में विराजमान होंगे। इस समय सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही सरकारी कार्यों में अड़चन भी आ सकती है और मन में उलझन भी बनी रहेगी। वहीं साल का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को मेष राशि में लगेगा। ग्रहण की यह स्थिति मेष जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। माता से लाभ मिलेगा और धन लाभ की भी संभावना है।

साल 2022 में मेष राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • लाल कुमकुम का माथे पर तिलक लगाएं।
  • मंगलवार को लाल गुलाब की माला हनुमान जी को अर्पित करें।
  • हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
  • कार्य में सफलता पाने के लिए दक्षिण दिशा में लाल गुड़ का छोटा से टुकड़ा अर्पित करें।
  • 11 बार हनुमान मंत्र का जाप करें।
  • मेष राशि वालों के लिए लाल और पीला रंग शुभ रहेगा।
  • मेष राशि के लिए 01 और 09 शुभ अंक रहेगा।

वृषभ राशिफल 2022

वृषभ वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आपके लिए साल 2022 सामान्य रहेगा। आपको आपकी मेहनत का फल ही प्राप्त होगा और इस साल शनि का कुंभ राशि में गोचर करने से आर्थिक लाभ भी होगा। लेकिन वर्ष की शुरुआत में कार्य प्रगति धीमी रहेगी परंतु 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करने से कार्यों में प्रगति होने लगेगी। जो वृषभ नौकरीपेशा जातक लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है क्योंकि 13 अप्रैल को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और वह वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह स्थिति अविवाहित लोगों के लिए विवाह के शुभ योग भी बना रही है और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी। निसंतान दंपत्ति को संतान सुख प्राप्त हो सकता है।

वहीं 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे। राहु की आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थिति इतनी अनुकूल नहीं रहने वाली है, आपको आरोप-प्रत्यारोप से बचने की सलाह दी जाती है। कार्य में आलस्य का त्याग आपको सफलता दिलाने वाला हो सकता है। 29 जुलाई को बृहस्पति वक्री हो रहे हैं इसलिए आपको सोच समझकर धन खर्च करने की सलाह दी जाती है वरना धन का नुकसान हो सकता है। हालांकि जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के इच्छुक हैं उनके लिए यह अच्छा समय है। इसका सदुपयोग करें और लाभ अर्जित करें। बृहस्पति और मंगल के कारण आपका अपने साथी के साथ संबंध मधुरता पूर्ण रहेगा। ज्योतिषी सलाह देते हैं कि आपको समय का सदुपयोग करना होगा, आलस को त्यागना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी।

30 अप्रैल 2022 को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का असर वृषभ राशि के जातकों पर मिलाजुला रहेगा। सूर्य वृषभ राशि के 12वें भाव में विराजमान होगा, जिसकी वजह से माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। जो जातक विदेश से जुड़कर व्यापार कर रहे हैं उनके लिए सूर्य की स्थिति लाभदायक रहेगी। विदेश जाकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। फिर 25 अक्टूबर को दूसरा सूर्यग्रहण तुला राशि में लगेगा, वृषभ राशि के छठे भाव में सूर्य गोचर करेगा, जो जातक को धन व्यय करवाएगा। आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें।

चलिए अब बात कर लेते हैं साल 2022 के चंद्रग्रहण की। दरअसल पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को वृश्चिक राशि में लगेगा। चंद्रमा वृषभ राशि के सप्तम भाव में विराजमान होगा, ऐसे में साझेदारी व्यापार कर रहे जातकों के बीच आपसी मनमुटाव पैदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं।  वहीं साल का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को मेष राशि में लगेगा। चंद्रमा वृषभ राशि के 12वें भाव में विराजमान होगा, जिससे जातक को कड़ी मेहनत के बाद ही फल मिलेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी नौकरी में बदलाव ना करें। कुल मिलाकर चंद्रग्रहण 2022 वृषभ राशि वालों के लिए इतना शुभ नहीं होगा।

साल 2022 में वृषभ राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • राधा-कृष्ण के मंदिर में दर्शन करें।
  • राधा-कृष्ण के मंत्र का 11 बार जाप करें।
  • हर रोज सुबह मिश्री का छोटा सा टुकड़ा अवश्य खाएं।
  • कार्य में सफलता पाने के लिए दक्षिण-पूर्व में मिश्री का टुकड़ा अर्पित करें।
  • सफेद गाय को हरी घास खिलाएं।
  • कमल के फूल के इत्र का उपयोग करें।
  • वृषभ राशि वालों के लिए सिल्वर और नीला रंग शुभ रहेगा।
  • वृषभ राशि के लिए 08 और 06 शुभ अंक रहेगा।

मिथुन राशिफल 2022

मिथुन वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आपके लिए साल 2022 अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष शनि 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और मिथुन राशि वालों पर शनि की ढैय्या चलेगी। जिसकी वजह से व्यापारी वर्ग के लिए यह समय प्रतिकूल रहेगा। फिर 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो मिथुन राशि के दसवें भाव में विराजमान होंगे, जिसकी वजह से आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिसके फलस्वरूप विदेश से जुड़े कार्य करने वाले व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा। लेकिन विदेश जातक उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए यह उत्तम समय होगा।

13 जुलाई 2022 को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेगा, जिसके फलस्वरूप प्रेम विवाह के इच्छुक जातक सफलता प्राप्त कर सकते हैं और प्रेमी जातकों के बीच चल रहा मनमुटाव भी खत्म हो जाएगा। वहीं 12 जुलाई से शनि फिर से वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मिथुन राशि के जातकों को धन संबंधी दिक्कतें आएंगी और अनावश्यक खर्च होगा।

30 अप्रैल 2022 के पहले सूर्यग्रहण का प्रभाव मिथुन राशि के लिए लाभदायक रहेगा। सूर्य मिथुन राशि के 11वें भाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप आपको अपने बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। फिर 25 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य मिथुन राशि के पांचवें भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपको संतान पक्ष की तरफ से चिंता बनी रहेगी। प्रेम के मामले में अलगाव की स्थिति उत्पन्न होगी। वहीं साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशि में लगेगा। चंद्रमा मिथुन राशि के छठे भाव में विराजमान होगा, जिसके फलस्वरूप सेहत का ख्याल रखना होगा। सरकारी कार्य और लोन संबंधी कार्य विलंब होंगे। फिर 8 नवंबर 2022 को दूसरा चंद्रग्रहण मेष राशि में लगेगा, चंद्रमा मिथुन राशि के 11वें  भाव में विराजमान होंगे। गोचर की यह स्थिति धन लाभ और पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

साल 2022 में मिथुन राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • सरस्वती मंत्र का जप करें दिन में 108 बार।
  • घर से निकलते वक्त मिश्री का टुकड़ा मुंह में रखकर जाएं।
  • किन्नरों से आशीर्वाद लें।
  • अकौड़े के पौधे के आगे बुधवार के दिन दीपक जलाएं।
  • शनिवार को शनि मंदिर जाएं और भाग्य को बलवान बनाएं।
  • मिथुन राशि वालों के लिए हरा और सुनहरा रंग शुभ रहेगा।
  • मिथुन राशि के लिए 01 और 05 शुभ अंक रहेगा।

कर्क राशिफल 2022

कर्क वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आपके लिए साल 2022 का उतार-चढ़ाव रहेगा। करियर के लिहाज से साल 2022 मिलाजुला रहेगा लेकिन वित्त के मामले में आपको धन लाभ होगा। साल के मध्य में आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसे सोच-समझकर करें अन्या आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। शनि आपके सातवें और आठवें घर का स्वामी होकर गोचर में आपके सातवें घर में विराजमान है। बृहस्पति आपके छठे घर का स्वामी होकर आपके आठवें घर का स्वामी है। गुरु की धनभाव में दृष्टि के कारण वर्ष 2022 धन के हिसाब से अनुकूल रहेगा लेकिन सेहत की दृष्टि से आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। शनि की लग्न पर दृष्टि आपके मानसिक तनाव और चिंताओं का कारण बनेगी, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि शांत रहकर निर्णय लें।

शनि की दृष्टि चौथे घर में होने के कारण पारिवारिक सुख में कमी आएगी। इस वर्ष कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। वहीं बुध 10 मई से वक्री होकर वृषभ राशि में रहेंगे और 3 जून तक इस राशि में विराजमान होंगे, जो कर्क राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा लेकिन जल्दबाजी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। इस समय अवधि में धन का व्यय भी होगा इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। हालांकि इस साल आप लोन चुका देंगे और आपको मानसिक शांति मिल जाएगी। साल 2022 विद्यार्थियों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। राहु 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि में गोचर करेंगे, जो कार्यक्षेत्र में नवीन बदलाव लाएगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन भी इस साल उतार-चढ़ाव वाला रहने के आसार हैं।

30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्यग्रहण लगेगा और सूर्य कर्क राशि के दशम भाव में विराजमान होगा। जिसकी वजह से रुके हुए कार्य इस अवधि में पूरे हो जाएंगे और सफलता के पूर्ण योग भी बन रहे हैं। वहीं 25 अक्टूबर 2022 को सूर्यग्रहण लगेगा और यह आपकी राशि के चौथे भाव में होगा। जिसके फलस्वरूप आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और पारिवारिक सुख में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि संयम के साथ हर परेशानी का हल निकालें और अनावश्यक धन खर्च से बचें।

16 मई 2022 को वृश्चिक राशि में पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह समय संतान पक्ष के लिए परेशानी भरा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को संघर्ष करना पड़ सकता है। प्रेम युगल के बीच मतभेद पैदा होने के आसार हैं। 08 नवंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ेगा और चंद्रमा कर्क राशि के दशम भाव में विराजमान होगा। चंद्रमा की यह स्थिति कार्यक्षेत्र में प्रगति लाएगी और इस समय नौकरी बदलना और निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

साल 2022 में कर्क राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • तांबे के लोटे में जल लेकर सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें।
  • घर से निकलते समय माता का आशीर्वाद लेना ना भूलें।
  • चांदी के बर्तन में रखा हुआ जल नित्य सुबह उठकर पीएं।
  • पूर्णिमा के दिन खीर का सेवन करें।
  • भाग्य को बलवान करने के लिए गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
  • कर्क राशि वालों के लिए सफेद और पीला रंग शुभ रहेगा।
  • कर्क राशि के लिए 02 और 09 शुभ अंक रहेगा।

सिंह राशिफल 2022

सिंह वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आपके लिए साल 2022 काफी उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। राहु का दसवें घर में गोचर साल की शुरुआत में होने से लाभ दिलाएगा। साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। किसी से बेवजह न उलझे आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। छठे भाव में शनि और बृहस्पति की युति के कारण शत्रु आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस साल अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलने के आसार हैं। इसलिए पढ़ाई में शॉर्टकट ढूंढने का प्रयास न करें वरना नुकसान हो सकता है। सिंह राशि के जातक वित्त के मामले में इस साल सोच-समझकर खर्च करें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत में मंगल का आपकी राशि के नौवें घर में स्थित होना लाभ दिलाएगा।

12 अप्रैल 2022 को बृहस्पति का मीन राशि में प्रवेश करने से सिंह राशि वालों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे और धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। 13 अप्रैल को शुक्र मिथुन में गोचर करेंगे जिसके फलस्वरूप आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही इस साल अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि आपका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा और पत्नी के साथ तनाव की स्थिति रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से चिंताएं बनी रहेंगी। लेकिन प्रेमी सिंह जातकों के लिए यह वर्ष सुकून भरा रहेगा और रोमांस चरम पर होगा।

30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा और सूर्य सिंह राशि के नवम भाव में विराजमान होगा। यह स्थिति जातकों के लिए सुखदायी होगी। आपके सभी अटके कार्य वापस से शुरू हो जाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं 25 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा और सूर्य सिंह राशि के तीसरे भाव में विराजमान होंगे। इस अवधि में आपको अधिक परिश्रम करना होगा और नकारात्मकता से बचना होगा। इस समय किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें और किसी नए काम की शुरुआत ना करें।

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। चंद्रमा सिंह राशि के चौथे भाव में विराजमान होंगे, इसलिए आपको माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही धन का निवेश करने से बचें। आप धन के अनावश्यक खर्च से परेशान रहेंगे। वहीं 8 नवंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ेगा और चंद्रमा आपकी राशि के नौंवें भाव में विराजमान होगा। यह स्थिति आपको अध्यात्म की ओर झुकाएगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा।

साल 2022 में सिंह राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • तांबे के लोटे में जल लेकर गुड़ को मिक्स करें और सूर्यदेव के अर्घ्य दें।
  • सूर्योदय से पहले उठें और पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें।
  • घर की पूर्वदिशा में सूर्य का यंत्र स्थापित करें।
  • भाग्य को बढ़ाने हेतु हनुमान जी के दर्शन करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
  • वर्ष 2022 में सिंह राशि वालों के लिए भगवा और लाल रंग शुभ रहेगा।
  • साल 2022 में सिंह राशि के लिए 01 और 03 शुभ अंक रहेगा।

कन्या राशिफल 2022

कन्या वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आपके लिए साल 2022 मिलाजुला रहने के संकेत दे रहा है। साल की शुरुआत में आपको लाभ प्राप्त होगा लेकिन मध्य में आपके कार्यों में रुकावटें आएंगी इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सितंबर तक आपके कार्यों में बाधाएं आती रहेंगी लेकिन व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। बृहस्पति 13 अप्रैल को मीन में प्रवेश कर रहे हैं और इनका गोचर कन्या राशि के सातवें भाव में होगा जो आपको मान-सम्मान दिलाएगा। व्यापार से जुड़े जातक यात्रा पर जा सकते हैं। राहुल 12 अप्रैल से मेष राशि में गोचर करेंगे, जो कन्या राशि के आठवें भाव में विराजमान होंगे, यह अवधि शोध कर रहे जातकों के लिए उत्तम रहेगी, इसके अलावा जो लोग साधना या सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय उत्तम रहेगा। शनि का कुम्भ राशि में गोचर करने से सरकारी नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

वहीं 29 जुलाई को बृहस्पति का वक्री होना आपके कार्यों में अवरोध पैदा करेगा। इसके अलावा वर्ष के मध्य में आपको आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन शनि की वजह से जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते थे उनका सपना पूरा हो सकता है। प्रेम विवाह करने वाले जातकों के लिए भी अनुकूल समय है। लेकिन पारिवारिक दृष्टि से यह साल उतार-चढ़ाव वाला बना रहने के संकेत हैं। विवाहित जातकों के अपने ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे, जिससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य कन्या राशि के अष्टम भाव में विराजमान होगा, जिसके परिणामस्वरूप आप विदेश यात्रा कर पाएंगे। सूर्य की यह स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए बहुत लाभदायक रहने वाली है। लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा, सूर्य कन्या राशि के दूसरे भाव में स्थित होगा, जिसकी वजह से आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा। अनावश्यक खर्च से आप परेशान रहेंगे।

इसके बाद 16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा, चंद्रमा कन्या राशि के तीसरे भाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिलेगा और दिक्कतों को सामना भी करना पड़ सकता है। जिसके चलते मानसिक तनाव बना रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि मेडिटेशन और योग का अभ्यास करें। फिर 8 नवंबर 2022 को मेष राशि में दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा। चंद्रमा कन्या राशि के अष्टम भाव में विराजमान होगा। यह स्थिति आपके लिए लाभकारी होगी। विदेश से जुड़कर कार्य करने वालों को अधिक मेहनत के बाद अनुकूल फल मिलेगा। आप स्वयं को भावुक महसूस करेंगे और किसी भी निर्णय को लेने में आपको दिक्कत आएगी।

साल 2022 में कन्या राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
  • अकौड़े के पौधे को जल दें।
  • किन्ररों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • हरी सब्जी और साबुत मूंग का सेवन करें।
  • भाग्य को बढ़ाने के लिए मां लक्ष्मी के दर्शन करें।
  • कन्या राशि वालों के लिए हरा और सिल्वर रंग शुभ रहेगा।
  • कन्या राशि के लिए 05 और 06 शुभ अंक रहेगा।

तुला राशिफल 2022

तुला वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, नववर्ष 2022 आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष आप आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलेंगे। यह साल आपके जीवन में खुशियां भरने वाला रहेगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो तुला राशि के छठे भाव में विराजमान होंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपको धन और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के जातकों के धन में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के आसार हैं। 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में गोचर करेगा, जो आपके जीवन में बदलाव लाने वाला होगा। अगर आप कार्य में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। लेकिन 29 अप्रैल को ही बृहस्पति के उल्टी चाल चलने की वजह से व्यापारी वर्ग के जातकों को अपना कार्य धैर्यपूर्वक करना होगा वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

साल 2022 विवाहित दंपत्ति के लिए उत्तम रहने वाला है और नवविवाहित जोड़ों के घर में किलकारियां गूंज सकती है। आपको संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों को भी सफलता मिलेगी। वर्ष के मध्य में मंगल आपकी राशि के दशम भाव में विराजमान होगा जिससे व्यापारी वर्ग के जातकों को राहत मिलेगी। 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक शुक्र अस्त रहेगा इसलिए तुला राशि के जातक इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य न करें।

30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ेगा, जो तुला राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। सूर्य की यह स्थिति व्यापारी वर्ग को लाभ दिलाने वाली होगी लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। इसके बाद 25 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, उस समय सूर्य तुला राशि के प्रथम भाव में विराजमान होगा। जिसके परिणामस्वरूप आपको काफी मानसिक तनाव बना रहेगा और इस समय मान-सम्मान की हानि भी हो सकती है।

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा, जो तुला राशि के दूसरे भाव में विराजमान होगा। चंद्र की यह स्थिति धन संबंधी लाभकारी नहीं रहेगी। परिवार में कलह का वातावरण बना रह सकता है। कोशिश करें कि परिवार में वाद-विवाद ना हो। वहीं 8 नवंबर 2022 को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा तुला राशि के सातवें भाव में विराजमान होंगे। इस समय आपके व्यापार को गति मिलेगी और पिता से लाभ प्राप्त होगा। आपकी उच्च अधिकारियों से जान-पहचान बढ़ेगी।

साल 2022 में तुला राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं।
  • सफेद गाय को पालक खिलाएं।
  • अपनी पत्नी को प्रसन्न रखें।
  • श्री लक्ष्मी यंत्र को पूजा स्थल में रखें।
  • भाग्य को बढ़ाने के लिए स्फटिक की माला धारण करें।
  • तुला राशि वालों के लिए सिल्वर और आसमानी रंग शुभ रहेगा।
  • तुला राशि के लिए 06 और 08 शुभ अंक रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2022 आर्थिक दृष्टिकोण के अनुकूल रहने वाला है। साथ ही पिछले साल अगर आपने कोई कर्ज लिया था तो वह भी चुकता हो जाएगा और व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपका रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल जाएगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है। आप अपने कार्य में अच्छा प्रदर्शन की तरफ ध्यान दे इससे आपको सफलता मिल सकती है। शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करना आपको आपकी मेहनत के अनुरूप अच्चा फल दिलाएगा। 29 अप्रैल को बृहस्पति वक्री होंगे, इसलिए किसी भी कार्य को बिना सोचे-समझे ना करें और निर्णय लेने से बचें। हालांकि वक्री बृहस्पति आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

राहु का 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि में गोचर होगा। यह गोचर आपको मेहनत करवाएगा और बृहस्पति की स्थिति आपके भाग्य में बढ़ोत्तरी करेगी और आपको हर परेशानी से बाहर निकालकर सफलता दिलाएगी। सेहत का ध्यान रखें। प्रेमी वृश्चिक जातकों के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों की मनोकामना पूर्ण होगी। हांलाकि वैवाहिक जीवन में मनमुटाव पैदा हो सकता है। इस वर्ष जो विद्यार्थी विदेश जातक पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह समट उत्तम रहेगा। वर्ष के मध्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि सोच समझकर समस्याओं का हल निकालें और परिजनों की सेहत का ख्याल रखें।

30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्यग्रहण लगेगा, जो वृश्चिक राशि के छठे भाव में विराजमान होगा। छठे भाव का सूर्य सरकारी नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन दिलाने के लिए लाभकारी है। आपके गुप्त शत्रु परास्त होंगे। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं 25 अक्टूबर को दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा। सूर्य वृश्चिक राशि के 12वें भाव में विराजमान होगा, सूर्य की यह स्थिति शुभ नहीं है। कानूनी मामलों में उलझे रहेंगे और अपने पिता की सेहत का ख्याल रखें। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च होगा इसलिए धन संचय पर ध्यान दें।

साल 2022 में पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को वृश्चिक राशि में ही लगेगा। चंद्रमा की यह स्थिति आपको नकारात्मक विचारों से भर देगी। आप जरूरत से ज्यादा सोचने लगेंगे जिसकी वजह स तनाव की स्थिति पैदा हो जाएगी। आपको सलाह दी जाती है कि शांत रहें। फिर 8 नवंबर को मेष राशि में चंद्रग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा वृश्चिक राशि के छठें भाव में विराजमान होंगे। जो जातक व्यापार के लिए लोन लेना चाहते हैं उन्हें मिल जाएगा। आप धार्मिक यात्राओं और धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे।

साल 2022 में वृश्चिक राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।
  • हर मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुलाब की माला चढ़ाएं।
  • तांबे के बर्तन में ही पानी पिएं।
  • भाग्य में वृद्धि के लिए माता के पैर छूकर घर से बाहर निकलें।
  • देशी गुड़ की मिठाई का प्रसाद चढ़ाएं।
  • वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल और सफेद रंग शुभ रहेगा।
  • वृश्चिक राशि के लिए 09 और 02 शुभ अंक रहेगा।

धनु राशिफल 2022

धनु वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए पिछले साल से अधिक लाभदायक और शुभ रहने वाला है साल 2022। ग्रहों की स्थितियां धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली हैं। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति का मीन राशि में गोचर होगा और गुरु धनु राशि के केंद्र में स्थिति होकर धन में वृद्धि करेंगे। वहीं शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करना धनु राशि के जातकों के पराक्रम को सपल बनाएगा।

12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिसके परिणामस्वरूप संतान पक्ष की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। विदेश से जुड़कर व्यापार करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह साल सफलताओं से भरा होगा। 29 अप्रैल को फिर बृहस्पति वक्री होगी परंतु यह धनु राशि के लिए परेशानी पैदा नहीं करेंगे। हालांकि आपको थोड़ी सतर्कता बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। साल 2022 आर्थिक तौर पर भी शुभ रहने वाला है, जो व्यापारी व्यापार में बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। यह ग्रहण धनु राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और कम मेहनत में ज्यादा सफलता प्राप्त होगी। आप अध्यात्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको पिता का सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को पड़ेगा, सूर्य धनु राशि के 11वें भाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप आपको धन लाभ होगा लेकिन अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता हाथ लगेगी।

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा धनु राशि के बारहवें भाव में विराजमान होगा। चंद्रमा की यह स्थिति अनुकूल नहीं है, आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। चंद्रमा की यह स्थिति मानसिक तनाव पैदा करेगी इसलिए सलाह दी जाती है कि ध्यान करें। वहीं साल 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को पड़ेगा, जिसमें चंद्रमा धनु राशि के पंचम भाव में विराजमान होगा, जिसके फलस्वरूप कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा। आपको अपने परिश्रम का उचित फल प्राप्त होगा। अध्यात्म से जुड़ें लोगों के लिए यह समय उत्तम रहेगा।

साल 2022 में धनु राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • अपने गुरुजनों और बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें।
  • पीले गेंदे के पौधे पर जल चढ़ाएं।
  • जल में चुटकीभर हल्दी डालकर नित्य सवेरे जल पिएं।
  • भाग्य में वृद्धि के लिए सूर्य को जल में हल्दी मिलाकर अर्घ्य दें।
  • धनु राशि वालों के लिए पीला और केसरी रंग शुभ रहेगा।
  • धनु राशि के लिए 03 और 01 शुभ अंक रहेगा।

मकर राशिफल 2022

मकर वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, नववर्ष 2022 आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। जातकों का भाग्य उनका भरपूर साथ देगा, उन्हें उनके परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी पेशा जानतक जो अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लाना चाहते हैं यह  समय उनके लिए उत्तम साबित होगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति का मीन राशि में प्रवेश मकर राशि के जातकों के लिए अधिक लाभदायक रहेगा। धन और आय में वृद्धि होगी और व्यापार का विस्तार होगा। आपको भाग्य का संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा लेकिन 12 अप्रैल को राहु का मेष राशि में प्रवेश विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगा हालांकि बीच-बीच में आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करें।

29 अप्रैल 2022 को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश होने जा रहा है। यह शनि की खुद की राशि है जिसमें शनि धनभाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और धन की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। 29 अप्रैल को बृहस्पति वक्री होंगे जो आपकी मेहनत को बढ़ा सकते हैं लेकिन आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। वर्ष के मध्य में आप किसी विवाद या बहस में ना उलझे। वर्ष के अंत में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे आपको धन संचय पर अधिक ध्यान देना चाहिए। कुल मिलाकर मकर राशि वालों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है।

साल 2022 में पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को पड़ेगा, जिसमें सूर्य मकर राशि के चतुर्थभाव में उच्च का होकर मेष राशि में विराजमान होगा। सूर्य की यह स्थिति आपको अप्रत्याशित लाभ दिलाएगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 25 अक्टूबर 2022 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ेगा, जो मकर राशि के दशम भाव में विराजमान होगा, जिसके फलस्वरूप सरकारी कर्मचारियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले लंबित होंगे और पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। अगर कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं तो उसे टाल दें। धन संबंधी लेन-देन सोच समझकर करें।

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ेगा, जिसमें चंद्रमा मकर राशि के 11वें भाव में विराजमान होगा। चंद्रमा की यह स्थिति आपको तनाव देगी, साझेदाीर में व्यापार कर रहे जातकों का वाद-विवाद हो सकता है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव बना रहेगा और कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि संयम बरतें। वहीं 8 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मकर राशि के चौथे भाव में पड़ेगा। परिणामस्वरूप आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा और व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ मिल सकता है।

साल 2022 में मकर राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • शनिवार को शनि देव के दर्शन करके पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • शिवलिंग पर जैसमीन के फूल अर्पित करें।
  • काले तिल का सेवन करें।
  • गरीबों को पेठा वितरित करें।
  • भाग्य में वृद्धि के लिए अकौड़े के पौधे को जल दें।
  • मकर राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग शुभ रहेगा।
  • मकर राशि के लिए 08 और 05 शुभ अंक रहेगा।

कुंभ राशिफल 2022

कुंभ वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, नववर्ष 2022 आपके लिए सामान्य फल देने वाला रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति पैदा हो जाएगी, लेकिन आपसी सोच-समझ से एवं बड़े-बुजुर्गों की सहायता से वाद-विवाद सुलझ जाएगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप कुंभ राशि के नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए अच्छा समय होगा, जो नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको नौकरी मिलने की संभावना है।  28 अप्रैल 2022 को शनि का कुंभ राशि में गोचर होने जा रहा है, शनि की यह स्थिति आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापारी वर्ग से जुड़े जातकों को धन में वृद्धि होगी और उनके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

13 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि के तीसरे भाव में विराजमान होगा। राहु की यह स्थिति कुंभ राशि वालों के पराक्रम को सफल करेगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। यह साल धन की दृष्टि से अच्छा होगा। धन आएगा भी और खर्च भी होगा। छात्रों के लिए यह समय कड़ी मेहनत वाला होगा। पारिवारिक दृष्टि से समय कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों का इस वर्ष विवाह हो सकता है। वैवाहिक जातक सुखमय जीवन बिताएंगे। सेहत के मामले में कुंभ राशि के जातकों को सचेत रहने की जरूरत है। कार्य की अधिकता की वजह से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर नया साल 2022 कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा।

साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को पड़ेगा, जो कुंभ राशि के तीसरे भाव में होगा। सूर्य की यह स्थिति पराक्रम में वृद्धि करेगी और व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों के बीच वाद-विवाद पैदा हो सकता है। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को पड़ेगा, जिसमें सूर्य कुंभ राशि के नवम भाव में विराजमान होगा। सूर्य की यह स्थिति आपे भाग्य पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी। आपका जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है और जिसकी वजह से घर में कलह बनी रहेगी। इस वक्त किसी भी निर्णय को लेने से बचें और यात्रा को टाल दें।

साल का पहल चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा, जिसमें चंद्रमा कुंभ राशि के दसवें भाव में विराजमान होंगे। यह स्थिति आपकी माता की सेहत पर असर डाल सकती है। चंद्रमा की यह स्थिति कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव उत्पन्न करेगी। नौकरी पेशा वालों को अधिक कार्यभार संभालना पड़ सकता है, जिसकी वजह से तनाव बना रहेगा। वहीं 8 नवंबर 2022 को दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा, जो कुंभ राशि के तीसरे भाव में होगा । चंद्रमा की यह स्थिति कुंभ राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि करेगी। आप व्यापार विस्तार के लिए यात्रा कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

साल 2022 में कुंभ राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें।
  • काले तिल के तेल का दीपक शनि देव को अर्पित करें।
  • गरीबों में पेठा अर्पित करें।
  • मजदूर वर्ग के साथ इज्जत से पेश आएं।
  • भाग्य में वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं।
  • कुंभ राशि वालों के लिए नीला और सिल्वर रंग शुभ रहेगा।
  • कुंभ राशि के लिए 08 और 06 शुभ अंक रहेगा।

मीन राशिफल 2022

मीन वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए नववर्ष 2022 मिलाजुला रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में पारिवारिक कलह उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण शुभ कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होंगे और मन भी अशांत रहेगा। इस साल 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिसके फलस्वरूप भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा। इस साल व्यापारी वर्ग के जातकों को आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे लेकिन खर्चों की अधिकता के कारण आपको तनाव महसूस हो सकता है। वहीं 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, ऐसे में राहु की यह स्थिति मीन राशि के छात्रों के मन को भटकाएगी। आपको सलाह दी जाती है कि ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करें और उचित परिणाम प्राप्त करें। जो जातक उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, शनि की यह स्थिति विदेश जाने वालों की इच्छा को पूर्ण करेगी। बृहस्पति की वक्री स्थिति पति-पत्नी के बीच प्रेम के साथ-साथ आपसी संबंधों में मजबूत लाएगी। इस वर्ष अविवाहित जातकों का विवाह योग बन रहा है। प्रेम-प्रेमिकाओं के लिए यह समय शुभ रहेगा। यह साल मीन राशि के लिए पारिवारिक दृष्टि से भी काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष आप संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। कुल मिलाकर मीन राशि वालों के लिए साल 2022 सफलता से भरा हुआ रहेगा।

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को पड़ेगा, जिसमें सूर्य मीन राशि के दूसरे भाव में विराजमान होगा। सूर्य की यह स्थिति मीन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा, जिसमें सूर्य मीन राशि के आठवें भाव में विराजमान होगा। सूर्य की यह स्थिति अनायास आपको धन हानि करवाएगी। कार्यक्षेत्र में आप अधिक कार्यभार के चलते तनाव महसूस करेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें और वाद-विवाद में ना पड़ें।

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा, जो मीन राशि के नवम भाव में विराजमान होगा। चंद्रमा की यह स्थिति संतान की शिक्षा में रुकावट पैदा करेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं 8 नवंबर 2022 को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा मीन राशि के दूसरे भाव में विराजमान होगा। चंद्रमा की यह स्थिति मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगी। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही वित्त के मामले में भी स्थिति मजबूत रहेगी।

साल 2022 में मीन राशि के लिए ज्योतिष उपाय

  • अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लें।
  • गुरु मंत्र का नित्य जाप करें।
  • पीले गेंदे को फूल वाले पौंधे पर जल अर्पित करें।
  • गरीब छात्रों को शिक्षा संबंधी वस्तुएं प्रदान करें।
  • भाग्य में वृद्धि के लिए हनुमान मंदिर में हनुमान जी को लाल गुलाब की माला अर्पित करें।
  • मीन राशि वालों के लिए पीला और लाल रंग शुभ रहेगा।
  • मीन राशि के लिए 03 और 09 शुभ अंक रहेगा।

Written by

Your Astrology Guru

Discover the cosmic insights and celestial guidance at YourAstrologyGuru.com, where the stars align to illuminate your path. Dive into personalized horoscopes, expert astrological readings, and a community passionate about unlocking the mysteries of the zodiac. Connect with Your Astrology Guru and navigate life's journey with the wisdom of the stars.

Leave a Comment

Item added to cart.
0 items - 0.00