Loading...

299 Big Street, Govindpur, India

Open daily 10:00 AM to 10:00 PM

Virgo 2025 Prediction | कन्या 2025 राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए यह साल अपने साथ क्या लेकर आने वाला है यह जानने से पूर्व हमें यह जानना आवश्यक है, कि इस वर्ष (Virgo 2025) ग्रह दशा किस प्रकार रहने वाली है। 

वर्ष 2025 की शुरुआत में शनि कुम्भ राशि के छठे भाव में तथा राहु मीन राशि में 7वें भाव में होगा। तत्पश्चात 29 मार्च को शनि मीन राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा।

उसके बाद 30 मई को राहु छठे भाव में कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति वृष राशि के नौवें भाव में होगा।

14 मई से  यह दसवें भाव में मिथुन राशि में गोचर करेगा।  उसके बाद यह 11वें भाव में कर्क राशि में तीव्र गति से प्रवेश करेगा तथा उसके पश्चात एक बार फिर से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।

यदि आप ग्रह नक्षत्रों की उपरोक्त दशा के आधार पर अपनी जीवन चर्या निर्धारित करने पर लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

Virgo Education in 2025 | शिक्षा

वर्ष के आरम्भ में कन्या राशि के छात्रों के लिए शैक्षणिक सफलता के लिए अनुकूल रहने वाली है। आप शिक्षा के क्षेत्र में नयी सफलता का स्वाद चखेंगे। 

virgo-2025-education

अगर आप किसी उच्च  शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको अधिक इंतजार करने की जरूरत नहीं होने वाली है।

साल के दूसरे भाग में आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें अपनी पसंद की नौकरी मिलने की संभावना भी इस साल बनती दिख रही है।

घर में शिक्षा सम्बंधित अनुकूलता के लिए Study Table Vastu पर जाये।

Virgo 2025 Career, Job | कन्या 2025 में करियर, नौकरी

यह साल आपके काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम लेकर आएगा। कन्या श्री वालों के लिए व्यापार में प्रगति के लिए साल की शुरुआत फायदेमंद रहने वाली है। 

virgo-2025-job-career

इस वर्ष आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी जिससे आपकी चहुंमुखी प्रगति होगी। आपकी नौकरी एवं व्यापार में आप अपने वरिष्ठों से पूर्ण समर्थन की उम्मीद कर सकते हैं।

मई के बाद उन लोगों के लिए एक वांछनीय स्थान पर स्थानांतरण के साथ पदोन्नति का संकेत दिया गया है जो नौकरी में हैं।

इस वर्ष कन्या राशि के लोगों को भूमि से संबंधित कार्य लाभकारी अवसर प्रदान करेंगे,एवं आपकी आय में भी वृद्धि के लिए सहायक सिद्ध होंगे। 

कुल मिलाकर इस साल आप चहुंमुखी सफलता का स्वाद चखते दिखाई दे रहे हैं। यदि आप सही दिशा में अपने प्रयास एवं मेहनत करेंगे तो अवश्य लाभ प्राप्त करेंगे। 

Money | धन 

कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से यह एक उत्कृष्ट वर्ष साबित होगा। इस साल आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर दिल खोलकर पैसा खर्च करेंगे। 

virgo-2025-money

इस साल आपके व्यापार में सुधार के परिणामस्वरूप आपकी बचत में भी वृद्धि होगी। यदि आप लगातार सही रूप से निवेश एवं बचत करेंगे तो आपको भविष्य में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिल सकती है। 

मई के बाद बृहस्पति का गोचर भूमि, संपत्ति, घर, वाहन एवं  आभूषण आदि से संबंधित मामलों में विकास लाएगा। इस साल शुभ कार्यों पर आपको धन खर्च करना होगा।

इस साल कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। यदि आप चाहें तो अपने आने वाले भविष्य की नीव इस साल रख सकते हैं।

अधिक धन प्राप्ति उपाय के उपक्रमों को जानने के लिये धन प्राप्ति उपाय (How To Become Rich) अवश्य पढ़े।

Love and Romance in 2025 | प्रेम एवं प्रणय सम्बन्ध

इस वर्ष कन्या राशि के जातक पूरे वर्ष प्रेम (Prem) के समंदर में गोते लगाते देखे जा सकेंगे। सही मायनों में प्रेम का नशा आप पर साल के बारह महीने सवार रहेगा। 

साल की शुरुआत में आपको अपने प्रेम विवादों को निपटाते हुए प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होने लगेंगे। 

आप अपने सच्चे प्रेम को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपके आजीवन प्रेम सम्बन्ध की नीव इस वर्ष पड़ेगी तथा साथी से वफ़ादारी की आशा आप कर पाएंगे। 

आप इस साल अपने साथी पर पूरी तरह विश्वास करेंगे तथा ऐसा ही विश्वास आपके साथी की आँखों में भी आप देख पाएंगे। 

कुल मिलाकर प्रेम संबंधों की दृष्टि से साल 2025 आपके लिए उत्तम रहेगा, जो काफी लम्बे अंतराल के उपरांत आपके लिए सुखद एहसास बनने वाला है। 

विवाह योग, कब, कहा और कैसे आदि प्रश्नो से सम्बंधित समाधान के लिये Marriage लेख पढ़े और अपनी जिज्ञासा को विराम दे।

प्रेम विवाह के योग एवं प्रेम विवाह की सफलता के विषय में जानने के लिये Love Marriage पर जाये। अपने और प्रेमी से विवाह सम्बंधित शंकाओ के बारे में जाने। 

Family and social Life | परिवार एवं सामाजिक जीवन

वर्ष की शुरुआत में अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाएंगे। 

लेकिन अच्छी बात यह है कि इससे आपके घर का माहौल ख़राब नहीं होगा। आपके घर वाले आपकी व्यस्तता को समझेंगे। 

तीसरे भाव पर बृहस्पति की दृष्टि आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए अनुकूल रहने वाली है, जो सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रिय भागीदारी के लिए लाभकारी होगी।

मई के  बाद आप अपने पारिवारिक जीवन में खुश रहेंगे एवं परिवार में एक दुसरे के प्रति सहयोग का माहौल रहेगा। यह समय आपके पिता के लिए अनुकूल है तथा मातृ पक्ष के परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे।

Children | संतान  

कन्या राशि वालों के लिए संतान के स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर एवं विवाह के लिए यह वर्ष उत्तम रहने वाला है। कन्या राशि के नवविवाहित जोड़े अपने पहले बच्चे के जन्म की उम्मीद कर सकते हैं। 

क्योंकि इस वर्ष इनके गर्भधारण के लिए समय अवधि को शुभ माना जा सकता है। विशेष रूप से अप्रैल के बाद आपके बच्चों की प्रगति के लिए समय अवधि शुभ रहने वाली है। 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल उनके दूसरे बच्चे के लिए औसत ही रहने वाला है। आप उससे अधिक आशा रखते हुए उन पर दबाव न बनाएं। 

संतान सम्बन्धी विषयो और समस्याओ के लिये स्वर योग से मनचाही संतान उत्पन्न करना पढ़े।

Health | स्वास्थ 

शुरुआत में आपकी कार्यकुशलता में आपके उत्तम स्वास्थ्य की वजह से सुधार होगा। नियमित व्यायाम एवं  नियंत्रित आहार जैसे आपके निरंतर प्रयासों से आपकी प्रतिरक्षा क्षमता में भी वृद्धि होगी।

इस साल की दूसरी छमाही में आपका स्वास्थ्य औसत रहेगा। इस दौरान आप मानसिक रूप से संतुष्ट नहीं होंगे, क्योंकि साल का दूसरा भाग आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। 

इस दौरान आप मानसिक तनाव से भी पीड़ित हो सकते हैं। आपको नियमित रूप से व्यायाम करने और अपने आहार में अनुशासित रहने की सलाह दी जाती है।

Travel in 2025 | यात्रा

आपके लिए छोटी एवं  लंबी यात्राओं के लिए साल की शुरुआत अनुकूल रहने वाली है। ये यात्राएं आपकी प्रगति के लिए अनुकूल साबित होंगी, तथा यात्रा पर जाते समय आपकी किसी से मित्रता भी हो जाएगी।

14 मई के बाद नौकरी करने वालों का अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरण होने की संभावना भी बनती दिख रही है। 

इस वर्ष अपने घर से दूर रहने वालों के मूल स्थान की यात्रा करने की संभावना है या फिर उन्हें पर्यटन स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है।

Astrology Suggestions | ज्योतिषीय उपाय 

आरम्भ में आप पूजा, यज्ञ, हवन एवं अनुष्ठान करने में रुचि लेंगे। आप अपने इष्ट देवता के मंत्र का जाप भी करेंगे। इसका एक कारण आपका स्वास्थ्य भी होगा। 

अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए आप भक्ति मार्ग का सहारा भी इस साल लेते दिखाई देंगे। आपके लिए कुछ विशेष उपाय इस प्रकार है। 

  • प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।
  • प्रतिदिन 108 बार भगवान गणपति के मंत्र का जाप करें।
  • नारियल को सिर पर 7 बार घुमाएं और बहते पानी में फेंक दें।

नवरत्नों के चमत्कारिक प्रभाव को जानने के लिए नवरत्न (Navratna) पर जाये। यदि रंगो का हमारे जीवन और स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव को जानना चाहते है, तो कलर (Colour) पर क्लिक करे।

इस मानव शरीर पर पड़ने वाले ग्रहो के प्रभाव से उत्पन्न व्याधियों के रत्नो द्वारा उपचार के लिए Navagraha पढ़े।

यंत्र प्रयोग एवं यंत्रो द्वारा समस्या निवारण अथवा प्रयोजन सिद्धि जानने हेतु यंत्र का जादू (Yantra) पर जाये तथा विविध प्रयोजन हेतु विशिष्ट यंत्रो की भी जानकारी प्राप्त करे।

जीवन में आने वाली अप्रत्याशित समस्याओ तथा काल सर्प दोष के मध्य सम्बन्ध और उपाय के लिये kaal sarp dosh लिंक पर जाये।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Your Astrology Guru यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Google Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये Your Astrology Guru पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।

Written by

Your Astrology Guru

Discover the cosmic insights and celestial guidance at YourAstrologyGuru.com, where the stars align to illuminate your path. Dive into personalized horoscopes, expert astrological readings, and a community passionate about unlocking the mysteries of the zodiac. Connect with Your Astrology Guru and navigate life's journey with the wisdom of the stars.

Leave a Comment

Item added to cart.
0 items - 0.00